{"_id":"66eb6931affb2dfbb104a134","slug":"crowd-of-prostitution-vendors-on-pitru-paksha-purnima-in-kachla-badaun-news-c-123-1-sbly1035-126053-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला में पितृपक्ष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला में पितृपक्ष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Thu, 19 Sep 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
कछला घाट पर जुटे श्रद्धालु। संवाद
उझानी/ कछला। पितृपक्ष पूर्णिमा दो दिन होने की वजह से कछला घाट पर बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कई परिवार के लोगों ने श्राद्ध कराया।
गंगाघाट पर पहले दिन के मुकाबले बुधवार को 30 फीसदी भीड़ अधिक दिखी। तड़के से पहुंचने लगे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद पितरों को तर्पण करते हुए उनका स्मरण किया। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए उनका आह्वान किया गया। महंत हरीओम दास ने बताया कि इस बार पूर्णिमा दो दिन की रही। बुधवार प्रात: 9:10 बजे तक मुहूर्त था, सबसे ज्यादा भीड़भाड़ सुबह में ही देखने को मिली। गंगा किनारे के चारों घाट आस्था से सराबोर हो गए। कई परिवार के लोगों ने घाट पर तो कुछ ने आसपास के आश्रमों में श्राद्ध किया। बदायूं समेत आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोरो में किया तर्पण
- कासगंज की तीर्थ नगरी सोरो पहुंचे केंद्रीय खाद्य एवं सामाजिक अधिकारिता विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार तड़के अपने पूर्वजों को जलदान किया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। उन्होंने श्राद्ध के विधान का भी महत्व समझा। वह करीब दो घंटे तक सोरो घाट पर रहे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच हाईवे पर फंसे भारी वाहन
उझानी। पितृपक्ष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़भाड़ होने की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। कछला घाट के पास प्रात: करीब नौ बजे हाईवे पर जाम लगने की असल वजह श्रद्धालु के वाहन बताए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क किनारे ही खड़े कर दिया। छोटे सवारी वाहन फंसे तो पुलिस चौकी और पुल के पास आवागमन चपेट में आ गया। जाम में रोडवेज बसें और ट्रक भी फंस गए। यह देख पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को रोकना शुरू किया, तब कहीं दो घंटे बाद हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह सुचारु हो पाया।