{"_id":"66f72f77e024427e6408b264","slug":"cross-country-race-will-be-organized-on-october-2-badaun-news-c-123-1-sbly1001-126598-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो अक्तूबर को होगा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो अक्तूबर को होगा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन
Sat, 28 Sep 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। दो अक्तूबर को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्कूल, कॉलेजों में संपर्क किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग करें।
लखनऊ खेल निदेशालय के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ कराई जाएगी। यह दौड़ पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी। किसी भी उम्र का व्यक्ति इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकता है। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ होगी, महिला वर्ग की तीन किमी. की प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए एक अक्तूबर तक इच्छुक प्रतिभागी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।