{"_id":"65245445d6088600d207c677","slug":"crisis-looms-over-samman-nidhi-of-50-thousand-farmers-badaun-news-c-123-bdn1001-5694-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 50 हजार किसानों की सम्मान निधि पर छाया संकट, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 50 हजार किसानों की सम्मान निधि पर छाया संकट, ये है वजह
Tue, 10 Oct 2023 03:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 10 Oct 2023 03:55 PM IST
सार
जिले के 3.20 लाख किसानों को पिछली बार सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त जारी की गई थी। इसी दौरान शासन के पास ऐसे मामले पहुंचे, जिसमें किसानों के अंगूठे के निशान मशीन पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में ई-केवाइसी और लैंड सीडिंग नहीं कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त पर संकट आ गया है। शासन ने ऐसे 50 हजार किसानों की सूची जारी की है जिनको इस अनिवार्य प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जिले के 3.20 लाख किसानों को पिछली बार सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त जारी की गई थी। इसी दौरान शासन के पास ऐसे मामले पहुंचे, जिसमें किसानों के अंगूठे के निशान मशीन पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
इस पर शासन ने आंख की रेटिना के माध्यम से ई-केवीईसी के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक डीके सिंह ने बताया कि किसानों की सूची न्याय पंचायत पर लगे कर्मचारियों को मुहैया करा दी गई है। किसान अपना नाम देखकर इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करा लें।
विज्ञापन