फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Criminal Arrest

हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 25 Apr 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Criminal Arrest
हर्ष फायरिंग का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। शनिवार को दबिश के दौरान आरोपी पकड़ा गया। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नदेरी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 11 वर्षीय अंजली की मौत हो गई थी। उस समय पूर्व प्रधान ओमपाल के बेटे डब्लू का तिलक समारोह चल रहा था। उस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान का भाई खेमपाल समेत तमाम लोग मौजूद थे। खेमपाल और अन्य लोगों ने अवैध तमंचों से फायरिंग की थी। इस दौरान नजदीक में खड़ी शिवचरन की बेटी अंजली (11) को सीने में गोली लग गई। परिवार वाले उसे चंदौसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई थी लेकिन काफी देर तक लोग मामले को छिपाते रहे। देर रात पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाद में बालिका के पिता ने खेमपाल के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे तलाश करना शुरू कर दिया। शनिवार को आरोपी खेमपाल गांव के नजदीक से पकड़ा गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बालिका के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। शनिवार को आरोपी पकड़ा गया। उसे जेल भेज दिया गया है। - अनिरूद्घ सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed