{"_id":"5904d9b54f1c1b267bc0cac6","slug":"youth-s-throat-slit-killing-body-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या, शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला रेतकर हत्या, शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाना क्षेत्र का मामला, लूट के बाद हत्या की आशंका
गांव ब्योली का निवासी था बलवीर
बैंक से निकाले थे 50 हजार रुपये
कंजुआ तिराहे के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के गले में निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी लूट के बाद हत्या की गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिवार वाले किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
वजीरगंज थाने के गांव ब्योली निवासी बलवीर सिंह (32) पुत्र हेत सिंह की बहन बिल्सी थाने के गांव सतेती में ब्याही है। उसकी बहन के घर पर शादी है। पूरा परिवार सतेती गया हुआ था। शुक्रवार को बलवीर शादी के लिए रुपयों का इंतजाम करने वजीरगंज आया। उसने बैंक से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। इसके बाद उसे सामान खरीद कर वापस सतेती जाना था। लेकिन वह सतेती नहीं पहुंचा। शनिवार को बलवीर का शव वजीरगंज थाना क्षेत्र में कंजुआ-रसूला-पस्तोर तिराहे के पास पड़ा मिला। गला देखकर लग रहा था जैसे रेता गया हो। रुपये और मोबाइल भी बलवीर के पास नहीं था।
शव मिलने की सूचना पर एसओ राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आस-पास मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार वालों से भी बात की। वह लोग किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं दी गई है। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। घटना का वर्क आउट जल्द कर दिया जाएगा।