{"_id":"5926df374f1c1b675d536516","slug":"youth-s-body-hangs-on-tree-near-railway-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
अममर उजाला ब्यूरो/ सिलहरी
Updated Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक ही पेड़ पर मधुमक्खियां और सांप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमछे से लगाई फांसी, काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं
मौके पर जमा हुई भीड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करवा सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। फांसी सफेद रंग के गमछे से लगाई गई थी।
दातागंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह लोगों ने पेड़ पर शव लटका हुआ देखा। इस बारे में सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारा गया। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। वह नीले रंग की जींस और लाल और काली चेकदार शर्ट पहले हुए था। पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर यहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश करी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। इधर, पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की है या कोई और वजह है यह तो शिनाख्त के बाद ही साफ हो सकेगा। फिलहाल मामले में पड़ताल की जा रही है।
-------
हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की मौत
बदायूं। तीन दिन पहले ककराला रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।