{"_id":"58c1a2f04f1c1bc350dc4193","slug":"youth-of-alapur-found-dead-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर के युवक की अलीगढ़ में हत्या, शव नहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलापुर के युवक की अलीगढ़ में हत्या, शव नहर में मिला
अलापुर (बदायूं)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं के मजरा कनेऊ खेड़ा निवासी युवक की अलीगढ़ में हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया गया। शिनाख्त के बाद अलीगढ़ पुलिस ने उसके परिवार वालों को इत्तिला दी। परिवार वाले अलीगढ़ रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव उसके गांव लाया गया।
थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं के मजरा कनेऊ खेड़ा निवासी शिवम पुत्र सुरेंद्र अपने भाई आर्येंद्र के साले संजीव पुत्र रमेश के साथ तीन दिन पहले पिकअप से आलू खोदाई के लिए मजदूर लेने के लिए अलीगढ़ गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अलीगढ़ पुलिस ने बुधवार को थाना जवां क्षेत्र में भोजपुर नगर के पुल के पास से शिवम का शव बरामद किया। उसके आधार कार्ड के जरिए शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचना दी। संजीव और पिकअप का अब तक सुराग नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप लूटने के बाद शिवम की हत्या की गई है। ब्यूरो