{"_id":"882cf9d0faa69471a3ec08546e094e21","slug":"youth-not-hospitalized-after-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक पीएचसी के बाहर तड़पता रहा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे तक पीएचसी के बाहर तड़पता रहा घायल
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना पनैरा के गांव समसपुर निवासी मुकीम पुत्र अहमद हसन की जीफनगर थाने के गांव भवानीपुर में ससुराल है। शनिवार को मुकीम अपनी पत्नी शबाना के साथ बाइक से ससुराल आ रहे थे। रास्ते में दहगवां चौराहे के पास उनकी बाइक रोड किनारे खड़ी साहिबाबाद डिपो की बस से टकरा गई। हादसे में मुकीम गंभीर घायल हो गया। उसे दहगवां पीएचसी लाया गया। यहां स्टाफ नदारद था। करीब दो घंटे तक घायल मुकीम पीएचसी के गेट पर पड़ा तड़पता रहा। खबर दिए जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में मुकीम को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। मुकीम हेलमेट भी नहीं पहने था।
विज्ञापन