फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth killed in road accident on Highway

हाईवे पर सड़क हादसे में युवक ने दम तोड़ा

Fri, 14 Jul 2017 10:47 PM IST
बिनावर।
बिनावर। Updated Fri, 14 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident on Highway
accident - फोटो : graphic
मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई दुर्घटना, चालक फरार      
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार रात मैजिक वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, इसी दौरान बरेली पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मैजिक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौका पाकर भाग निकला।      
बरेली के थाना विशारतगंज के गांव महामदगंज का रहने वाला 35 वर्षीय हरनाम पुत्र जयपाल बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव में अपनी बुआ के घर पर काफी समय से रह रहा था। वह यहीं मेहनत मजदूरी करता था और ट्रैक्टर भी चलाता था। बृहस्पतिवार रात हरनाम खाना खाने के बाद घर से टहलने को निकला था। रात करीब नौ बजे उसे बदायूं की ओर से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त हरनाम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      --------      
विज्ञापन

हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा      
बदायूं। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिल्सी थाने के गांव अंबियापुर निवासी 65 वर्षीय होशियार पुत्र बुद्धी की बिसौली के गांव दबतोरी में रिश्तेदारी है। बुधवार को वह यहां आए हुए थे। यहां होशियार सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed