कांवड़ियों के रूट पर पड़ा मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों के रूट बरेली-मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने देर रात और शुक्रवार सुबह कई लोगों को बुलाकर शव दिखाया लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वितरोई मोड़ के पास सड़क पर शव गुरुवार रात करीब नौ बजे पड़ा देखा गया। कांवड़ियों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई राहगीरों समेत कांवड़ियों से भी मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। मृतक करीब 35 साल का बताया गया है। उसके सिर से खून बह रहा था। वह मटमैली पेंट और सफेद-नीली धारीदार टी-शर्ट पहने था। तलाशी में उसकी जेब में ऐसी कोई चीज नहीं मिली जो उसकी पहचान कराने में सहायक बनती। पुलिस ने हालांकि हादसे में उसकी मौत होने की बात कही है लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं होने से कई तरह की आशंका बनी हुई है। मृतक की पेंट की जेब में रुपये और कोई चीज नहीं मिलने से सवाल यह भी उठ रहा है कि वह किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हो गया। अब तक टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। अज्ञात युवक के शव का पोस्टमार्टम कराके लौटे दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि उसके कपड़ों से साफ है कि वह कांवड़िया नहीं था। बरेली-मथुरा हाईवे पर जिस स्थान पर शव मिला, उस ओर से पूरी रात शिवभक्तों की टोलियां भी गुजरती रहीं।