{"_id":"5713d1214f1c1bc33010fcea","slug":"young-man-taking-poison-hugged-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
अत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट में पत्नी, साली को ठहराया जिम्मेदार
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, अभी गिरफ्तारी नहीं
पत्नी से झगड़ा होने के बाद कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कालोनी के हेमंत जुनेजा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले हेमंत ने एक एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पत्नी और साली को दोषी ठहराया। पुलिस ने साली और पत्नी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी और साली को अभी हिरासत में नहीं लिया है।
शनिवार सुबह पंजाबी कालोनी के हेमंत जुनेजा (32) की उनकी पत्नी आरती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात से दुखी हेमंत ने शहर में दोपहर डेढ़ बजे के करीब जहरीला पदार्थ खा लिया। वह हरिप्रसाद मंदिर के पास स्थित टैंक के पास बैठ गए। वहीं हेमंत ने सुसाइड नोट लिखा, जिसकी एक कॉपी जेब और दूसरी कॉपी बाइक की तेल टंकी के ढक्कन खोलकर उसमें दबा दी। इसके बाद अपनी तीनों बहनों को ये जानकारी मोबाइल से दी। हालत बिगड़ने पर भाई को भी कॉल करके बताया। साथ ही आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में पत्नी आरती और रुद्रपुर रहने वाली साली ज्योति को जिम्मेदार ठहराया। पत्नी को जायदाद से बेदखल करने के साथ ही दोनों बेटियों को बड़े भाई के साथ रखने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी।
जानकारी पर पहुंचे बड़े भाई हरीश जुनेजा ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब ढाई बजे हेमंत ने दम तोड़ दिया। दोपहर में उनका शव घर लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पत्नी आरती और साली ज्योति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दीदी! अब मैं मम्मी के पास जा रहा हूं...
बदायूं। हेमंत जहां पत्नी से परेशान रहते थे, वहीं अपने भाई और बहनों से काफी नजदीक थे। पत्नी से होने वाले झगड़ों के बारे में अपनी बहनों और भाई को बताते रहते थे। शनिवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद हेमंत ने अपनी बहनों को फोन करके बताया कि दीदी! अब मैं मम्मी के पास जा रहा हूं... मम्मी मुझे बुला रही है। इतना कहते ही हेमंत रो पड़े और फोन काट दिया। हेमंत के ऐसा कहने से घबराए घरवालों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अफसोस कि उन्हें बचा नहीं सके। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन लवली, जिनकी शादी बदायूं में हुई है, उन्हें फोन किया। दूसरी बहन पूनम की शादी बरेली और तीसरी बहन अंजू की शादी मुरादाबाद में हुई है, जबकि भाई हरीश जुनेजा शहर में ही रहते हैं। हरीश ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद मन की पीड़ा बहनों और भाई को फोन करके बताई। मां से बेहद लगाव रखने वाले हेमंत ने बहनों को बताया कि मां उसे बुला रहीं हैं और वह मां के पास जा रहा है। इस जिंदगी से तंग आ चुका है। बहनों ने हेमंत को बहुत समझाया कि वह ऐसा वैसा कुछ न करे, लेकिन उससे पहले वह आत्मघाती कदम उठा चुके थे। हेमंत की र्बड़ा बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की पैतृक दुकान थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। उनके इस कदम से घरवाले सदमे में हैं।
झगड़े में बिखर गई 13 साल की गृहस्थी
बदायूं। कलह, विवाद और झगड़ा इन तीन शब्दों में ही 13 सालों से बसी एक गृहस्थी बिखर गई। साथ ही दो मासूूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
हेमंत की शादी छह फरवरी 2003 को बरेली में रहने वाली आरती से हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीकठाक रहा। इसके बाद एक बड़ी बेटी जसिका हुई, जो अब नौ साल की हो चुकी है। साथ ही छोटी बेटी काव्या अभी छह माह पहले ही पैदा हुई थी। पति-पत्नी के बीच में रुद्रपुर की रहने वाली साली ज्योति के दखंलदाजी करने की वजह से छोटे-मोटे झगड़े बड़े हो गए और बात आत्महत्या तक पहुंच गई। इससे पहले भी दोनों के बीच में मनमुटाव हो जाता था, तो घरवाले और दोस्त मिलकर निपटा देते थे। इस बार झगड़ा हुआ, तो हेमंत ने खुद को ही निपटा डाला। इससे 13 साल से बसी एक गृहस्थी उजड़ गई। अब उनकी दो बेटियों का पालन बड़े भाई हरीश जुनेजा करेंगे।