{"_id":"58bdaab14f1c1b6f43dc47ce","slug":"young-man-died-by-hanging-in-infighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के गांव अल्लहपुर खुर्द में वारदात
कमरे में फंदे पर लटका देख घर में मचा कोहराम
थाना फैजगंज बेहटा के गांव अल्लहपुर खुर्द में घरेलू कलह से तनाव में आए 22 वर्षीय मुकेश यादव ने घर में ही फांसी फांसी लगाकर जान दे दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव अल्हपुर खुर्द निवासी 22 वर्षीय मुकेश यादव पुत्र रामऔतार की शादी सात साल पहले बिसौली के गांव परवेज नगर की लड़की से हुई थी। रामऔतार बेरोजगार था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। बेरोजगारी को लेकर कई बार परिवार में उसके झगड़े होते थे। मुकेश की पत्नी से भी अक्सर उसकी तकरार होती थी। बात बढ़ने पर कई बार समझौता पुलिस चौकी में भी हुआ। रविवार को भी मुकेश के घर में विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि वह कई दिन से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस को बताया गया कि परेशान होकर मुकेश अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। मुकेश के परिवार वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस को भी लिखकर दिया है। मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो जाएगी।