{"_id":"6a5cbdd6b87aa4d7c4bf425685199f16","slug":"young-man-crushed-to-death-by-truck-loaded-with-gas-cylinders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत
बदायूं/बिसौली।
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को मय ट्रक के पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी रघुवीर (19) पुत्र अजुद्दी मेहनत मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह मजदूरी करने वजीरगंज गए थे। देर शाम वहां से बस से बिसौली लौटे। रघुवीर की साइकिल बिसौली में ही स्टैंड पर खड़ी थी। देर रात वह साइकिल से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में आसफपुर मोड़ पर बदायूं की ओर से आ रहे रसोई गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने रघुवीर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को मय चालक के गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।