{"_id":"581202ba4f1c1b3924bc467c","slug":"worker-died-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरीफनगर के मजदूर की पंजाब में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरीफनगर के मजदूर की पंजाब में मौत
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जरीफनगर के मजदूर की पंजाब में मौत
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर टप्पा वैश्य के मजदूर की पंजाब के मोहाली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को हरी सिंह का शव यहां पहुंचा। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
जरीफनगर थाने के गांव रामपुर टप्पा वैश्य निवासी हरी सिंह (25) पुत्र भूदेव कई साल से पंजाब के जिला मोहाली के ककरारी में रहकर फार्मर के यहां नौकरी करता था। दो दिन पहले हरी सिंह पंजाब के फार्मर की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसकी चपेट में आकर हरी सिंह की मौत हो गई। कुछ साल पहले हरी सिंह के पिता भूदेव की भी पंजाब में ही एक हादसे में मौत हो गई थी। गुरुवार को परिवार के लोगों ने गंगा तट पर हरी सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।