{"_id":"586fe85e4f1c1b0b32158baa","slug":"womens-murder-dead-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला घोटकर हत्या, शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला घोटकर हत्या, शव खेत में फेंका
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फैजगंज बेहटा के गांव मन्नू नगर की महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव पड़ोस के गांव सीकरी के एक खेत में फेंक दिया गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने महिला के परिवार वालों को खबर दी। लेकिन, वह घर पर नहीं मिले। देर शाम तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी हत्या उसी के दुपट्टे से गला घोटकर की गई।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव मन्नू नगर के लालाराम पुत्र कल्लू जाटव की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही आरती (25) के साथ हुई थी। आरती के अभी कोई संतान नहीं है। शुक्रवार को आरती का शव पड़ोस के गांव सीकरी में ज्ञान सिंह के खेत में पड़ा मिला। आरती की हत्या उसी के दुपट्टे से गला घोटकर की गई थी। गांव के लोगों ने खेत में शव पड़ा होने की खबर पुलिस को दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज और इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त के बाद आरती के घर पर संपर्क किया गया तो यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या के इस मामले को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। परिवार वालों से भी संपर्क करने की कोशिश जारी है।
परिवार वालों की चुप्पी से उठ रहे सवाल
आसफपुर/फैजगंज बेहटा। महिला की हत्या और उसके ससुरालियों की चुप्पी से भी कई सवाल उठ रहे हैं। सभी ससुराली घर से लापता हैं। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। इधर गांव में चर्चा है कि आरती इससे पहले तीन बार अपनी ससुराल छोड़कर जा चुकी थी। बाद में वह वापस आ गई। पूरे मामले में पुलिस भी उलझी हुई नजर आ रही है। पुलिस का भी कहना है कि जब तक परिवार वालों से बात नहीं होती और मामले में कोई तहरीर नहीं आती कुछ नहीं कहा जा सकता। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
मैं खुद मौके पर गया था। मृतका के परिवार वालों से बात नहीं हो सकी है। गांव के प्रधान के जरिए मृतका के परिवार वालों को बुलाया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले में पड़ताल की जा रही है।-डॉ. केके सरोज, सीओ बिसौली