फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to lightning in Urania

उरैना में बिजली गिरने से महिला की मौत

Mon, 17 Jul 2017 06:47 PM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Mon, 17 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning in Urania
उरैना में बिजली गिरने से महिला की मौत - फोटो : उरैना में बिजली गिरने से महिला की मौत
थाना क्षेत्र के गांव उरैना में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिवार में कोहराम का माहौल है।  वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी कमल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी प्रेमवती सोमवार दोपहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। प्रेमवती खेत से लौट रही थी। रास्ते में अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर प्रेमवती की मौके पर मौत हो गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने की वजह से गांव के लोग भी दहशत में आ गए। कमल सिंह ने इस बारे में सूचना थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेमवती का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed