फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wolf attacks on women, seriously

महिला पर सियार का हमला, हालत गंभीर

Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। 
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।  Updated Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wolf attacks on women, seriously
स‌ियार - फोटो : अमर उजाला
-गंगा किनारे के गांव ननाखेड़ा में बृहस्पतिवार दोपहर की घटना
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला


गंगा किनारे के ननाखेड़ा गांव में पिछले तीन-चार दिन से घूम रहे सियार ने बृहस्पतिवार को खेत में चारा काटने पहुंची महिला पर हमला कर दिया। सियार ने महिला को फसल में खींच  ले गया। महिला की बेटियों के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया। उसे मौके पर ही लाठियों से पीट-पीटकर डाला गया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बृहस्पतिवार कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के जंगल की है। गांव के सोहनपाल की 45 वर्षीय पत्नी गंगावती पशुओं को चारा काटने के लिए बेटियों के साथ खेत पर गई। उसकी बेटियां श्रीदेवी और सुरोजा मेढ़ पर बैठ गईं। उसी दौरान पड़ोसी के खेत से निकले सियार ने गंगावती पर हमला कर दिया। सियार ने गंगावती का बायां हाथ मुंह में दबोच लिया। गंगावती को सियार फसल में खींचने लगा तो दोनों बेटियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुन आसपास खेतों पर से ग्रामीण मौके पर दौड़ आए। उन्होंने सियार के चंगुल से बमुश्किल महिला को छुड़ा लिया लेकिन उसका हाथ लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने सियार को खेत में ही घेर लिया। उस पर लाठी-डंडों और कांता से कई प्रहार किए गए। सियार को मौके पर ही मार डाला गया।  घायल महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। उधर, महिला पर सियार के हमले की वजह से कटरी के इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पिछले साल तेंदुआ ने मचाया था आतंक
उझानी। गंगा की तलहटी से जुड़े गांवों में पिछले साल तेंदुआ ने आतंक मचाया था। कई दिन तक जंगल में धमाचौकड़ी करने वाले तेंदुआ ने मुजरिया क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद के पास तीन ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान तेंदुआ कुएं में गिर गया था। डीएफओ समेत वनकर्मी और पुलिस फोर्स उस वक्त पूरी रात मौके पर डेरा जमाए रहा लेकिन तेंदुआ रात में रहस्यमय ढंग से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed