फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife claims husband killed in well at SSP office

‘पति को जबरन कुएं में उतारकर मार दिया’

Fri, 05 Jan 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 05 Jan 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Wife claims husband killed in well at SSP office
UP Police
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव इटौआ हरिओमनगर में गुरुवार को एक मजदूर अतरपाल की कुएं से ईटें निकालते वक्त मिट्टी में दबकर मौत हो गई थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पत्नी अंजू देवी ने प्रधान के परिवार के लोगों पर जबरन उनके पति को कुएं में उतारने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय में पत्र दिया। जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

अतरपाल की पत्नी विजनेशा देवी ने बताया कि चार जनवरी को अंजू देवी के जेठ तिलक सिंह ने उनके पति को मजदूरी कराने के नाम पर घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ देन नए बोरिंग पर काम कराया और बाद में पुराने कुएं की ईंटें लगाने के लिए अंदर घुसा दिया। उनके पति और ससुर महिपाल सिंह ने कुएं में घुसने को मना किया। आरोप लगाया कि तब तिलक सिंह और उनके तीन बेटों ने गालीगलौज और मारपीट की कोशिश की। बाद में जब मिट्टी की ढांग ऊपर गिरी तो उनके पति उसमें दब गए। तब तिलक सिंह और उनके परिवार के लोग मौके से भाग आए। साथी मजदूरों और ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी उनके पति को नहीं निकाला जा सका। बाद में प्रशासन की टीम पहुंच गई और उन्हेें कई घंटे बाद पति को निकाला जा सका। जिला अस्पताल में उनके पति को मृत घोषित कर दिया गया। विजनेशा देवी ने आरोपियों के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसी को जबर्दस्ती कुएं में नहीं घुसेड़ा गया। अतरपाल मजदूरी कर रहा था और स्वेच्छा से ही अंदर घुसा। घटना का हमें भी अफसोस है। हमने खुद प्रशासन को सूचना देकर जेसीबी मंगवाई थी। खुद बदायूं लेकर गए और उसके परिवार की हरसंभव मदद की। इसके बावजूद गलत आरोप लगाकर तहरीर दी गई है, शायद पीड़ित परिवार किसी बहकावे में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजू देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed