फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Warranty strikes by attacking soldiers

सिपाहियों पर हमला कर वारंटी ने की भागने की कोशिश

Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Warranty strikes by attacking soldiers
police - फोटो : amar ujala
कोर्ट परिसर में खिड़की का शीशा तोड़ा
विज्ञापन

सिपाही घायल, शीशा लगने से वारंटी भी जख्मी

पेशी पर लाए गए वारंटी ने कोर्ट परिसर में एक खिड़की का शीशा तोड़कर सिपाही पर हमला कर भागने की कोशिश की। हमले में सिपाही घायल हो गया। वारंटी भी जख्मी हुआ है। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। वारंटी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव ने कोर्ट परिसर पहुंच कर जायजा लिया।
थाना उसहैत के गांव मोजमपुर निवासी सल्लू यादव पुत्र भीकम यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ गांव के ही शिवराम ने 10 अगस्त 2011 को उसहैत थाने में एनसीआर दर्ज कराई थी। इस मामले में दो आरोपी तो कोर्ट में हाजिर हो गए। सल्लू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने सल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को सिपाही राहुल और अरविंद की अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर भेजा गया। अभिरक्षा में लगे दोनों सिपाही कोर्ट परिसर के पूर्वी गेट से उसको अंदर ला रहे थे। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सिपाहियों ने सल्लू यादव को दबोच लिया। इसके बाद उसको जेएम प्रथम की कोर्ट में ले जाया जा रहा था। रास्ते में कोर्ट परिसर में मौका पाकर सल्लू यादव ने एक खिड़की का शीशा तोड़ दिया और सिपाही राहुल पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। इधर, शीशा लगने से सल्लू यादव भी घायल हो गया। सिपाहियों ने हिम्मत दिखाते हुए सल्लू यादव को फिर से दबोच लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस पर हमले के मामले में सल्लू यादव के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ढाई महीने बाद भी फरार कैदी को नहीं खोज सकी पुलिस
बदायूं। कोर्ट परिसर से फरार हुए अपहरण के एक अन्य आरोपी कैदी राजू यादव को पुलिस ढाई महीने बाद भी नहीं खोज सकी है। संभल के धनारी थाने के गांव शेरा निवासी राजू यादव पर अपहरण का आरोप था। उसे 31 अगस्त 2016 को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। 22 दिसंबर 2016 को उसे कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर से मौका पाकर राजू यादव अभिरक्षा में लगे सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। उसको पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों ने हिम्मत दिखाई, इसी वजह से वारंटी भागने में कामयाब नहीं हो सका। हमले में सिपाही घायल हुआ है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed