फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers from police Youth redeemed addicts

ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ाए नशेड़ी युवक

Fri, 22 May 2015 06:55 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 22 May 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एक ढाबा पर नशे की हालत में मिले बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस कर्मियों की फजीहत कर दी। उनमें से पहले ही चकमा देकर भागे युवक ने घरवालों को कॉल की तो उनके साथ कई ग्रामीण आ धमके। भीड़ ने दोनों आरोपियों को मेडिकल कराने से पहले ही पुलिस से छुड़ा लिया। इसे लेकर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

मामला गुरुवार रात करीब 11 बजे का है। उस वक्त कोतवाल देवराज राठी और कई दरोगा जिला मुख्यालय पर क्राइम मीटिंग में शामिल होने निकले थे। ढाबा पर हंगामा कर रहे तीन युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी तो उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ही पुलिस कर्मियों से तीनों युवक नोकझोंक करने लगे। यह देख उनमें से एक युवक भाग गया। भागते वक्त ही उसने अहीरवारा निवासी अपने घरवालों को कॉल कर दी। जबकि पुलिस दो युवकों को पकड़ कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी समेत होमगार्ड दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंचे, तभी आरोपियों के घरवालों के साथ कई ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें अस्पताल में पुलिस कर्मियों से छुड़ा लिया। हथकड़ियां भी साथ ले गए। सूत्रों की मानें तो सुबह दबाव बढ़ने पर हथकडियां तो लौटा दी गईं, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की किरकिरी हुई सो अलग।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल नहीं होने की वजह से ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी राजकुमार ने उन्हें स्टेटमेंट रजिस्टर में भागा हुआ दर्ज कर दिया है।

----
उन्हें सब कुछ पता है। दोनों को पकड़ कर कोतवाली भेजा गया था। होमगार्ड उनका मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचा तो नशेड़ी भाग गए। उनके साथ अहीरवारा के कई ग्रामीण थे। उनके साथ हथकड़ियां नहीं थीं।
- देवराज राठी, प्रभारी निरीक्षक, उझानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed