फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Canter collides with truck; accident snuffs out family's only son.

Sonipat News: ट्रक से टकराया कैंटर, हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग

Sun, 13 Sep 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with truck; accident snuffs out family's only son.
फोटो - नागरिक अस्पताल में हादसे को लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। दोस्त के साथ कैंटर से घूमने जा रहे कैथल निवासी लविश की हादसे में मौत हो गई। लविश दोस्त सोनू के साथ कैंटर में जम्मू से सेब भरकर मध्यप्रदेश जा रहा था। हादसे में चालक सोनू को भी चोटें आई हैं। हादसा जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बरोदा के नजदीक शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
लविश घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक छोटी बहन भी है। पुलिस ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा गुलाब ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

गुलाब ने बताया कि लविश के पिता मांगेराम राजमिस्त्री का काम करते हैं। लविश ने नौवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिता के साथ राजमिस्त्री का काम सीखने के लिए जाता था। उसका दोस्त सोनू कैंटर चलाता है। वीरवार को लविश दोस्त सोनू के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सोनू ने कैंटर में जम्मू से सेब भरे थे जिन्हें मध्यप्रदेश पहुंचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़ा था ट्रक
शुक्रवार रात कैंटर लेकर दोनों जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। गुलाब ने बताया कि बरोदा गांव के नजदीक हाईवे के किनारे एक ट्रक खड़ा था। उसमें सरिया और पाइप लोड थे तथा टायरों में आग लगी हुई थी। आग के कारण हाईवे पर धुआं फैला हुआ था। धुएं के कारण उन्हें रात में ट्रक स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और कैंटर सीधे ट्रक से टकरा गया।

हादसे के समय लविश सीट पर सो रहा था लविश
हादसे के समय लविश सीट पर सो रहा था। टक्कर के बाद ट्रक में लदा पाइप लविश को लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल चालक सोनू का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

---------------------------
जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुलाब ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत दी, जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, सिटी थाना, गोहाना

फोटो - नागरिक अस्पताल में हादसे को लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो - नागरिक अस्पताल में हादसे को लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed