{"_id":"6aa5b470d1ce6505870d2a0a","slug":"misled-the-police-by-giving-false-information-about-theft-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184867-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह
Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र के पिपरोला मर्दन गांव निवासी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार रात चोरी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह कर दिया। शनिवार को पुलिस की पूछताछ में मामला फर्जी निकला। रविंद्र के पास से सारा जेवर बरामद हुआ।
रविंद्र ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार रात चोर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने एक कमरे में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
जिस कमरे में चोरी बताई गई, वह रविंद्र के छोटे बेटे और बहू का है। घटना के समय बहू मायके गई थी, जबकि बेटा भी घर से बाहर था। रविंद्र का बड़ा बेटा और बहू दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने रविंद्र और उसके परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद चोरी की कहानी झूठी निकली। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविंद्र के छोटे बेटे और बहू के बीच विवाद चल रहा था। तलाक की बात हो रही थी। बहू अलमारी और संदूक में ताला लगाकर मायके चली गई थी।
सीओ के अनुसार, रविंद्र को आशंका थी कि बहू जेवर साथ ले जाएगी। इसलिए उसने पेंचकस आदि से ताले तोड़कर चोरी की झूठी कहानी रची। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बताया। पुलिस झूठी सूचना देने के आरोप में कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।