{"_id":"6aa5b567276030c82d0b7f7d","slug":"youth-beaten-up-after-refusing-gas-cylinder-delivery-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23905-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैस सिलिंडर की डिलीवरी से किया मना, तो युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैस सिलिंडर की डिलीवरी से किया मना, तो युवक को पीटा
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास डिलीवरी बॉय ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने से मना किया तो उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पीड़ित ने पेट्रोल पंप मालिक पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित मुरादनगर निवासी अशोक कुमार बताया ने पुलिस को बताया कि वह पार्सल डिलीवरी का काम करते हैं। उन्हें एक गैस सिलिंडर कहीं पहुंचाने का ऑर्डर मिला था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। पार्सल मंगवाने वाले ने पहले प्रताप विहार का पता दिया और बाद में लोकेशन बदलकर अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर बुला लिया। गलत पता देने के कारण उन्हें सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगना पड़ा। इस पर उन्होंने 850 रुपये शुल्क की मांग की, लेकिन उन्होंने 400 रुपये देने की बात कही। वह अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्हें पंप प्रबंधक प्रसेनजीत मिले। आरोप है कि प्रसेनजीत ने भुगतान करने की जगह उनके साथ गाली-गलौज शुरू करते हुए मारपीट की। आरोप है कि प्रसेनजीत अपने केबिन से बेसबॉल का बैट निकाल लाए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उनकी गर्दन और हाथ पर बेसबॉल बैट से वार किया गया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।