{"_id":"58dbbb2b4f1c1bf64c63de53","slug":"video-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीओ को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
scam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के साथ मिलकर डकारी थी 134 शौचालयों की रकम
एक साल पहले हुआ था कादरचौक में शौचालय घोटाला
ब्लॉक कादरचौक की ग्राम पंचायत भोजपुर नरायनपुर में हुए शौचालय घोटाले के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। हालांकि, एक दूसरे आरोपी तत्कालीन प्रधान की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी वीडीओ को घोटाला सामने आने के बाद सस्पेंड भी किया गया था लेकिन बाद में विभाग ने उसे बहाल कर दिया था।
कादरचौक ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोजपुर नरायनपुर में एक साल पहले शौचालय निर्माण में घोटाला हुआ था। आरोप था कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार और ग्राम प्रधान अभय प्रताप ने गांव में स्वच्छ शौचालयों के निर्माण में धांधली की। यह भी आरोप था कि वीडीओ और प्रधान मिलकर 134 स्वच्छ शौचालयों की रकम डकार गए। घोटाला सामने आने के बाद तत्कालीन डीपीआरओ राजेश यादव ने दोनों के खिलाफ कादरचौक थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। वीडीओ सुनील कुमार को सस्पेंड भी किया गया था। बाद में वह बहाल होने में कामयाब हो गए। बहाल होने के बाद से वह लगातार ब्लॉक में ड्यूटी भी कर रहे थे। बुधवार को एसओ राजेश कुमार ने घोटाले के आरोपी वीडीओ सुनील कुमार को बदायूं रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। प्रधान की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि प्रधान को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।