फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two years pretext of marriage The continued sexual abuse

शादी का झांसा देकर दो साल  तक करता रहा यौन शोषण

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
 नगर के एक मोहल्ले के ही एक युवक ने पड़ोस की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया। बाद में उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बुधवार को युवती ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सहसवान के एक मोहल्ले की युवती का आरोप है कि मोहल्ले के ही नासिर पुत्र शफी अहमद ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। करीब दो साल पहले नासिर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वह मान गई, इसके बाद नासिर ने उससे कई बार यौन संबंध बनाए। हाल ही में जब उसने नासिर पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। उसने नासिर के परिवार वालों को भी बताया। वह भी राजी नहीं हुए। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने नासिर के खिलाफ यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सहसवान यशवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। वैसे आरोपी की तलाश में पुलिस को भेजा गया, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed