फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two tractor-trolley loaded with sand by villagers holding

बालू से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्रामीणों ने पकड़े

Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolley loaded with sand by villagers holding
बालू से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्रामीणों ने पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी 
ग्रामीणों ने डीएम और एसएसपी को मोबाइल से दी थी सूचना 

 ‘अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा’ कहावत तो सुनी होगी, लेकिन बदायूं जिले में यह चरितार्थ हो रही है। यहां न तो अधिकारी सुन रहे हैं और न ही पुलिस। हाईकोर्ट की रोक के बावजूद जिले में रेता खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इसे रोकने के दावे केवल कागजों में किए जाते हैं, जबकि हकीकत इससे इतर होती है। रविवार शाम को इसकी पुष्टि भी हो गई, जब बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में ग्रामीणों ने अवैध खनन करके लाई गई बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, लेकिन दो घंटे के इंतजार के बाद न तो पुलिस पहुंची और न प्रशासनिक अधिकारी तो ग्रामीणों ने उन लोगों को मजबूरी में जाने दिया। 
थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर असौली में रविवार शाम तीन बजे के करीब खनन करके लाई जा रही बालू से लदे ट्रैक्टर-ट्राला को लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो वे लोग निकाल ले गए। ऐसे करके करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पास हो गए। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर उन लोगों ने बाद में आए दो ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पकड़ लिए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन फिर भी पुलिस अवैध रेता से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने नहीं पहुंची। इसके बाद 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम और एसएसपी को मोबाइल से सूचना दी गई, बावजूद इसके पुलिस नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी और पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर घबराए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने कहा कि वे लोग सहसवान क्षेत्र से जेसीबी से भरवाकर रेता बिल्सी नगर में नेथुआ रोड पर रेता बजरफुट बिक्री करने वाली दुकानों पर उतारते हैं। इससे ज्यादा उन लोगों को कुछ नहीं मालूम है। मौके पर पुलिस के न पहुंचने पर लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस संबंध में डीएम का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 

-------
मेरी जानकारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक्सीडेंट होने की सूचना आई थी। अवैध खनन के मामले में कोई सूचना नहीं मिली। यदि अवैध खनन की सूचना मिलती तो तुरंत मौके पर पुलिस को भेजा जाता। 
-रवेंद्र सिंह, एसओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed