फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two track mentainer crushed to death by speedy train

घना कोहरा बना काल, मालगाड़ी से कटकर दो ट्रैक मेंटेनर की मौत

Thu, 04 Jan 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 04 Jan 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Two track mentainer crushed to death by speedy train
Track

पूर्वोत्तर रेलवे की बरेली-कासगंज लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैक मेंटेनर की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। इनमें एक हसीब बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र का और दूसरा दिलीप कुमार गोंडा जिले के करनैलगंज का निवासी था। की-मैन ने इस हादसे की सूचना दी तो रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। मौका मुआयना करने पहुंचे एडीआरएम विनोद गुप्ता ने सहायक मंडल इंजीनियर (डीईएन) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। हादसे के बाद कासगंज-बरेली पैसेंजर वितरोई स्टेशन पर करीब तीन घंटे और बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन एक घंटे उझानी स्टेशन पर खड़ी रही। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना घने कोहरे की वजह से हुई है। 

विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उझानी रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर गोशाला फाटक के नजदीक हुआ। हादसे से पहले सुबह चार बजे ट्रैक मेंटेनर दिलीप कुमार (30) और हसीब खां (26) पेट्रोलिंग को निकले थे। पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने दूसरे तरफ से पहुंचे ट्रैक मेंटेनर विजय शंकर और खुशीराम से बात भी की। खुशीराम और विजय तो आगे निकल गए लेकिन बाद में कासगंज की ओर से आ रही मालगाड़ी ने दिलीप और हसीब को रौंद दिया। की-मैन ओमकार ने दोनों के शव ट्रैक पर पड़े देखे तो गेटमैन मुन्नालाल को अवगत कराया। बाद में सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। पेट्रोलिंग कर्मियों ने अफसरों के पहुंचने से पहले शव ट्रैक से उठाने नहीं दिए। कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर को वितरोई स्टेशन पर तीन घंटा तक और बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को उझानी स्टेशन पर एक घंटे तक रोके रखा गया। सूचना के बाद एडीआएम विनोद गुप्ता रेलवे अफसरों और कर्मचारी नेताओं में जोनल केंद्रीय अध्यक्ष बसंतलाल और एनई रेलवे में कांग्रेस के मंडल मंत्री विवेक मिश्रा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए कर्मचारियों से बात की। अफसरों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही दोनों शव उठने दिए गए। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना घने कोहरे की वजह से हुई है। विभागीय स्तर से जांच का आदेश दे दिया गया है। जांच डीईएन हेड क्वार्टर एके सिंह की अगुवाई में एडीएनई (पॉवर) और एडीएसओ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed