फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two thief arrested with goods

दो बदमाश पकड़े, लूट का माल बरामद किया

Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two thief arrested with goods
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अनेकपाल शाक्य के घर में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में पुलिस ने रविवार रात दो बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास दो तमंचे और नकदी समेत जेवरात भी मिले। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने घटना में दो और साथियों के नाम पुलिस को बताए। गृहस्वामी ने बरामद माल देखते ही उसे पहचान लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। बाद में उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।      पकड़े गए बदमाशों में अयोध्यागंज निवासी सत्येंद्र उर्फ सत्ते और कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी निवासी नन्हे यादव हैं। दोनों को पुलिया बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव छतुइया के नजदीक पकड़ा गया। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह और दरोगा शिवेंद्र सिंह ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। फरार बदमाशों में मोहल्ला चटइया का शाहिद और अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला कसबे का वाहिद है। पुलिस को सत्ते और नन्हे के पास से दो तमंचे, पांच कारतूस, करीब 13 हजार रुपये नकद, जेवरात में सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, गले का ओम, दो लौंग, चांदी की पाजेब, कमरबंद भी मिला।  पकड़े गए सत्ते और नन्हे ने पुलिस को बताया कि एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अनेकपाल के घर में लूट की घटना से पहले उन्होंने रेकी भी थी। वह पड़ोस के मकान के जरिए ही अनेकपाल के घर में घुसे थे। पड़ोस का मकान नन्हे के ही गांव के एक व्यक्ति का है। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि नन्हे और सत्ते ने कोतवाली क्षेत्र में पहले भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। सत्ते तो हत्या, चोरी और लूट में पहले भी जेल जा चुका है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अनेकपाल ने बरामद माल पहचान लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराके दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।    -----------      
विज्ञापन

सीओ ने भी की बदमाशों से पूछताछ      
उझानी। रविवार देर रात दो बदमाशों के पकड़े जाने और लूट का माल बरामद होने की सूचना के बाद सीओ भूषण वर्मा भी कोतवाली आ गए। उन्होंने सत्ते और नन्हे से पूर्व की घटनाओं से लेकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर में लूट को लेकर बारीकी से जानकारी की। बदमाशों ने सीओ के सामने भी वही दोहराया जो पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed