फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people aboard a bike collide with a DCM collision

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two people aboard a bike collide with a DCM collision
accident - फोटो : graphic
-मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वनकोटा के पास हादसा
विज्ञापन

-बाइक से सोई गांव जा रहे थे बिल्सी के दोनों युवक

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात वनकोटा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद चालक मय वाहन के मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों शव शिनाख्त के बाद मोर्चरी भेजे हैं। बुधवार को इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बिल्सी थाने के गांव शहजादनगर निवासी जगतपाल (41) पुत्र रामऔतार और राहुल (20) पुत्र रामऔतार मंगलवार रात वजीरगंज के बाइक से गांव सोई जा रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव वनकोटा के पास इनकी बाइक को डीसीएम ने रौंद दिया। बाइक डीसीएम में फंस कर काफी दूर तक रगड़ती हुई चली गई। राहुल और जगतपाल की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। दोनों लोगों के पास से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने इनकी शिनाख्त की। परिवार वालों को खबर देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिए गए। हादसे के बाद चालक मय डीसीएम के मौके से भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन


पिकअप पलटने से तीन लोग घायल
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी रोड पर अनियंत्रित पिकअप पलटने से इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव नगला हुसैनपुर निवासी विनय कुमार पुत्र शेर सिंह, अरविंद कुमार पुत्र सुरेश और बेहटा गोसाई निवासी माधव पुत्र रमेश चंद्र पिकअप वाहन ने वजीरगंज जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर ने दम तोड़ा
दहगवां। थाना गुन्नौर के गांव  घौंसली वाहन में मंगलवार को रोड पार कर रहे किशोर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत  हो गई। गांव के दंगल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र चंद्रभान रोड पार कर रहा था।  इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की खबर पर बैरपुर चौकी  पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed