फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two dead, including Irrigation Department personnel in accidents

हादसों में सिंचाई विभाग कर्मी समेत दो की मौत

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। Updated Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including Irrigation Department personnel in accidents
डेमो पिक
-जरीफनगर और उसावां थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे      
विज्ञापन

-वजीरगंज में हुए हादसे में एक छात्रा गंभीर घायल हुई      

सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वजीागंज में ट्रैक्टर की टक्कर से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।       
दहगवां। जरीफनगर में पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसलने से सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सुरेंद्र (50) पुत्र उमराव सिंचाई विभाग में मेठ के पद पर तैनात था। उसकी तैनाती मालपुर ततेरा में चल रही थी। सोमवार को वह बाइक से सेवाराम पुत्र टीकाराम के साथ बाइक से मालपुर ततेरा जा रहा था। रास्ते में जरीफनगर में पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसल गई। हादसे में सुरेंद्र की मौत हो गई और सेवाराम घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      
विज्ञापन

उसावां। खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार को उसावां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना उसावां के गांव गौतरा नरपत पट्टी निवासी 52 वर्षीय सोमेंद्र सिंह रविवार रात अपने मक्का की खेत पर गए थे। वहां से वह लौट रहे थे। रास्ते में सोमेंद्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। यहां से गुजर रही यूपी 100 ने रोड पर शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच की शव की शिनाख्त की। मृतक के पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गरुईया निवासी पूरनलाल की 16 वर्षीय बेटी कीर्ति देवकी नंदन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए जा रही थी। आंवला तिराहे के पास उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे कीर्ति घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed