फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Treason case against Azam Khan attack witness

आजम खां के खिलाफ देशद्रोह मामले के गवाह पर हमला

Thu, 25 Feb 2016 08:07 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 25 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Treason case against Azam Khan attack witness
सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में गवाह, भाजपा के विधानसभा प्रभारी अतुल रस्तोगी पर बुधवार रात चार लोगों ने कातिलाना किया। आरोप है कि उनसे लूटपाट भी की गई। हमलावरों ने उन्हें गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान वह किसी तरह जान बचा कर भागे। गुरुवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस इसे कार और बाइक की टक्कर के बाद हुई मारपीट का मामला मान रही है।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ दिसंबर, 2010 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद मई, 2012 में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। उज्ज्वल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर पुनर्विवेचना का आदेश दिया था। मामले की सुनवाई सीजेएम कर रहे हैं। कोर्ट में वादी उज्ज्वल गुप्ता समेत 10 लोगों के बयान दर्ज होने हैं। इनमें से अब तक उज्ज्वल गुप्ता, केशवनाथ वैश्य और अतुल रस्तोगी के बयान दर्ज हो चुके हैं। मामले में अगली सुनवाई आठ मार्च को होनी है।
विज्ञापन

अतुल रस्तोगी का आरोप है कि बुधवार रात 11 बजे वह बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर लौट रहे थे। सागरताल वाली दरगाह के पास आल्टो कार में सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। सभी के हाथों में तमंचे थे। धमकी दी कि तूने मंत्री आजम खां के खिलाफ गवाही दी है। तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उनसे नगदी और सोने की चेन लूट ली। वह वहां से जान बचाकर भागे। रात को वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने सुबह थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। गुरुवार को अतुल रस्तोगी, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, भारत सिंह यादव, दीपमाला गोयल, उज्ज्वल गुप्ता, मुकेश पटेल, अरविंद परमार आदि के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
21 दिसंबर, 2010 को शहर में तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन आबिद रजा की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन में आजम खां भी शामिल हुए थे। प्रेस वार्ता के दौरान आजम खां ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। इसे लेकर उज्ज्वल गुप्ता की ओर से धारा 156 (3) के तहत परिवाद सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आजम खां के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पड़ताल में पता चला है कि बाइक और कार की मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
-अजय कुमार यादव, एसओ सिविल लाइंस

गवाहों को धमकाया जा रहा है। गवाही देने पर एक गवाह की राशन कोटे की दुकान सील कर दी गई। मामले में वकील अरविंद परमार का जनसेवा केंद्र निरस्त कर दिया गया। अभी आठ गवाहों की गवाही बाकी है। गवाहों को किसी भी तरह से गवाही से रोकने की कोशिश की जा रही है।

- उज्ज्वल गुप्ता, जिला संयोजक बजरंग दल
 
हिंदू महासभा ने की हमले की निंदा
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में गवाह अतुल रस्तोगी पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने पुलिस पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed