फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   traffic jam became a problem coz of the auto driver is not following rules

वाहन चालकों की मनमानी से लगा जाम, राहगीर परेशान

Wed, 02 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 02 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
traffic jam became a problem coz of the auto driver is not following rules
धनउगाही के चलते नहीं सुधर पा रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

 
बुधवार को लावेला चौक औ0र कचहरी रोड पर कई बार जाम लगा। जाम में तमाम वाहनों के फंसे होने से राहगीरों को ज्यादा दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कचहरी रोड पर तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद जाम खुलवा पाया। रोजाना लगने वाले जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस को बेहतर यातायात प्रबंधन करना पड़ेगा।

शहर में जाम लगने की मुख्य वजह प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की धनउगाही और वाहन चालकों की मनमानी है। लावेला चौराहा से लेकर पुलिस लाइंस, गोपीचौक, जोगीपुरा आदि स्थानों की ओर जाने के लिए लॉवेला चौक से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए लॉवेला चौक के पास रोडवेज बसअड्डा, प्राइवेट बस अड्डा और दो टैक्सी स्टैंड स्थित हैं। इन वाहनों के चालक सवारियां बैठाने और उतारने के चक्कर में चौराहों पर खड़ा करते हैं, इसके बदले में रुपये देने पड़ते है। इन वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई न होने की वजह से जाम लगता रहता है। प्रभारी निरीक्षक यातायात, योगेंद्र सिंह चुनाव में व्यस्तता के चलते पुलिसकर्मियों की कमी है। इससे काफी मेहनत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। जाम लगने की सूचना मिलने पर तुरंत जाम खुलवाया गया। धनउगाही करने की बात पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed