{"_id":"5713c98b4f1c1bf02f10fbe4","slug":"to-be-vulnerable-to-truck-boy-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बालिका की जान गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर बालिका की जान गई
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं-मेरठ हाइवे पर लगाया जाम
ट्रक व चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर सहसवान में पकड़ा
खेत से सिला बीनकर घर जा रही बालिका प्रीति को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बालिका की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया। सहसवान पुलिस ने पीछा कर रहे एक युवक को पकड़कर पीटा, इससे वह बेहोश हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने दहगवां चौराहे पर बालिका के शव को रखकर जाम लगा दिया। तपती दोपहरी में बदायूं-मेरठ हाइवे पर दोनों ओर बाहनों की लंबी कतार लग गईं। करीब तीन घंटे तक जामल लगा रहा। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना जरीफनगर के गांव दांदरा निवासी चमन सिंह की ग्यारह वर्ष की पुत्री प्रीति खेत मे सिला बीनने के लिए गई थी। रविवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे बह खेत से सिला बीनकर घर आ रही थी। बदायूं-मेरठ हाइवे स्थित दहगवां चौराहे पर रोड क्रास करते समय गुन्नौर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालिका ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गई थी। ट्रक लेकर भाग रहे चालक का ग्रामीणों ने बाइकों से पीछा किया। सहसवान में उसको पकड़ लिया। सहसवान पुलिस को भी किसी ने फोन से सूचना दे दी। पुलिस ने ट्रक चालक का पीछा कर रहे युवक आकिल कुरैशी को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। लोगों ने युवक को दहगवां पीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि चालक ने बताया कि बाइक सवार उसके ट्रक को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इस सूचना पर युवक को पकड़ा गया। इन दो घटनाओं से आक्रोशित लोग और परिजन बदायूं-मेरठ हाइवे पर आ गए। नारेबाजी कर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने एक ना सुनी। दो अफसरों की गाड़ी को भी भीड ने रोक लिया। बाद में जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार यादव के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। यहां काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मृतका के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चालक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा।
परिवार में मचा कोहराम
मृतका प्रीति चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ रही थी। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।