{"_id":"58cfca5e4f1c1bf4431a2704","slug":"three-students-going-to-bike-by-car-rohana-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक से जा रहे तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक से जा रहे तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी (बदायूं)
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक से जा रहे तीन
छात्रों को रौंदा, एक की मौत
बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ हादसा, दो छात्रों की हालत गंभीर
हाईस्कूल की परीक्षा देने को उझानी आ रहे थे तीनों छात्र
उझानी (बदायूं)।बरेली-मथुरा हाईवे पर दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दो छात्र घायल हो गए, जिनको गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल फिर बरेली रेफर कर दिया गया। तीनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए उझानी आ रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया जबकि चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के समय चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसा बुटला बोर्ड के पास सोमवार को सुबह करीब छह बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू निवासी धनीराम मौर्य का 16 वर्षीय बेटा हरीशंकर और 17 वर्षीय मुनीश पुत्र मोर सिंह अपने सहपाठी कासगंज जिले में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरा के 16 वर्षीय हृदेश पुत्र हरीसिंह के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए रामबेनी इंटर कॉलेज के लिए बाइक से निकले थे। हृदेश दहेमू गांव में अपने नाना नंदराम के घर रहकर पढ़ाई करता है। राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के पास बाइक सवार तीनों छात्रों को सामने से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे हरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बोनट और शीशा भी चकनाचूर हो गया। सड़क पर तीनों छात्रों को लहूलुहान हालत में छोड़ चालक और उसमें बैठीं सवारियां भाग गईं। बुटला चौराहे पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए जंगल में घेराबंदी भी की लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। राहगीरों की माने तो कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पुलिस हरीशंकर का शव भी अस्पताल ले आई। उनके घरवाले भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। सुनगढ़ी के गांव वमनपुरा से हृदेश के घरवाले भी आ गए। छात्र हृदेश और मुनीश की हालत गंभीर बताते हुए बरेली रेफर कर दिया गया है। सब इंसपेक्टर अवधेश यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार चालक का नाम और पता हासिल करने में जुट गई है।
दहेज में मिली बाइक ने निगल ली दूसरी जान
उझानी। मृतक हरीशंकर जिस बाइक से परीक्षा देने के लिए घर से निकला, वह करीब एक साल पहले बड़े भाई रामकुमार को शादी में मिली थी। ससुरालियों ने शादी से दो दिन पहले जब इस बाइक का इस्तेमाल कार्ड बांटने में किया तो उस वक्त रामकुमार के साले संजीव मौर्य की बाइक फिसल जाने से मौत हो गई थी। संजीव की मौत के बाद शादी की रस्मो की महज औपचारिकता पूरी की गई थी लेकिन बाइक दहेज में दे दी गई। अब इसी बाइक पर हरीशंकर की मौत के बाद लोगों में इसी बात को लेकर चर्चा रही। मृतक का पिता और घरवाले भी बाइक को लेकर अपनी किस्मत कोसते रहे।