फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three road accidents Four killed in

तीन सड़क हादसों में चार की मौत

Fri, 10 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 10 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
three road  accidents Four killed in
Accident
- उझानी में युवकों को वाहनों ने रौंदा
विज्ञापन

- बिसौली में रामपुर के युवकों की मौत


 बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हुए तीन हादसों में चार युवकों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक युवक मानसिक मंदित था। वहीं दो युवक रामपुर के रहने वाले थे। जो ट्रैक्टर से बदायूं काम के सिलसिले में आ रहे थे। मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिवारवालों को सौंप दिया है।
उझानी (बदायूं)। पहला हादसा बृहस्पतिवार देर रात बाइपास पर मिहौना मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे घूम रहे युवक को रौंद दिया। किसी राहगीर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान देर रात की उसकी मौत हो गई। बाद में मृतक की शिनाख्त भर्राटोला मोहल्ला निवासी शिवशंकर के 23 वर्षीय पुत्र अमित के रूप में हुई। अमित मानसिक मंदित था। मोहल्ले के लोगों की माने तो वह बाइपास पर ही घूमता-फिरता था। इसके अलावा बाइपास पर ही संजरपुर के पास रोडवेज बस ने एक राहगीर युवक को कुचल दिया। सिर पर पहिया उतर जाने की वजह से उसका चेहरा भी पहचानने लायक नहीं बचा। दुकानदारों ने कोतवाली फोन कर पुलिस भी बुलाया। पुलिस ने मृतक की पेंट की जेबें खंगाली लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जो उसकी शिनाख्त में सहायक बनता। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि मृतक नीली पेंट और चेक की शर्ट पहने था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

बिसौली। रामपुर जिले के थाना शाहबाद के गांव रुस्तमनगर निवासी जुल्फिकार (30) पुत्र अली बहादुर और ढकिया निवासी किशन (25) पुत्र वसंतराम गुरुवार को बदायूं की ओर आ रहे थे। जुल्फिकार किराए पर ट्रैक्टर चलाता है। उसको यहां से लकड़ी का उठान करना था। गुरुवार रात करीब 12 बजे इनके ट्रैक्टर को बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जुल्फिकार की मौके पर मौत हो गई और किशन गंभीर घायल हो गया। किशन को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जुल्फिकार की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को खबर दी। खबर मिलने पर परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। ट्रक को मय चालक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस
उझानी। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने सुबह बाइपास समेत आसपास इलाके के लोगों से बात कर वाहनों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की। सुबह ंवाले हादसे में रोडवेज बस होने की बात तो कही गई लेकिन कोई भी उसका नंबर और उसके डिपो का नाम नहीं बता पाया। रात वाले हादसे में यही साफ नहीं हो पाया कि अमित को चपेट में लेना वाला भारी वाहन कौन सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed