फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three prison officers are NP

नप सकते हैं जेल के तीन अफसर 

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआईजी जेल और डीएम ने शास को भेजी रिपोर्ट
बंदी की मौत मामला, शासन के निर्देश का इंतजार
 
 जेल में बंदी तुकमेश की मौत के मामले में देरसबेर जेल अधीक्षक एलएन दोहरे, डिप्टी जेलर सुनील गौतम और दीपक चौहान पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। डीएम और डीआईजी जेल ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में हत्या के मामले में नामजद तीनों जेल अफसरों के निलंबन की संस्तुति की गई है। अब शासन स्तर से निर्देश मिलने का इंतजार है।
रविवार की रात जेल में बंदी तुकमेश यादव की मौत हो गई थी। वह ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह और गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव का रिश्तेदार था। इससे प्रशासन और जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। तुकमेश की भाई योगेश यादव ने मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें जेल अधीक्षक एलएन दोहरे, डिप्टी जेलर सुनील गौतम और दीपक चौहान भी हैं। मामले में डीएम सीपी त्रिपाठी ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। एडीएम प्रशासन जांच कर रहे हैं। डीआईजी जेल शशी श्रीवास्तव ने उसी दिन जेल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने अपने स्तर पर फौरी तौर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

वर्जन-
प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में एडीएम प्रशासन भी मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीपी त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed