{"_id":"591d9f284f1c1bab70f234b6","slug":"three-lakhs-of-cash-including-cash-and-jewelery-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी-जेवर समेत तीन लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी-जेवर समेत तीन लाख का माल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Thu, 18 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रिश्तेदारी से लौटा परिवार तो चोरी के बारे में पता लगा
-तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गृह स्वामिनी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर 16 निवासी सरफे अली की पत्नी फातिमा बेगम मंगलवार को डरौलिया गांव में एक अपने रिश्तेदार के दफन में गई हुई थीं। यहां उनका घर बंद था। इसी दौरान मौका मिलने पर चोर उनके घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। यहां सेफ समेत कमरों के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की अंगूठी, तीन चेन और पायजेब समेत करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। जब वह घर पहुंचीं तो चोरी के बारे में पता लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
--------
चाय की दुकानों से हजारों का सामान चोरी
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चंदौसी रोड स्थित बुध बाजार में दूंदपुर निवासी अच्छन खां की चाय की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने मौका पाकर ताले तोड़ दिए और यहां से करीब दो हजार रुपये का सामान साफ कर दिया। अच्छन खां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।