{"_id":"5904dbc94f1c1b0b71c1098c","slug":"three-kill-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज और फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं, कई घायल
बिल्सी रोड पर भी अनियंत्रित होकर पलटा मैजिक वाहन
वजीरगंज और फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वजीरगंज। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और वैगनआर कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वजीरगंज थाने के सैदपुर निवासी राजीव शर्मा पुत्र नवल किशोर और सुभाष शर्मा पुत्र जानकारी प्रसाद की आंवला में रिश्तेदारी है। शुक्रवार रात यह लोग आंवला में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में वजीरगंज-बिसौली रोड पर इनकी वैगनआर कार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजीव शर्मा की मौके पर मौत हो गई। सुभाष शर्मा समेत चार लोग घायल हो गए। इनको बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सुभाष शर्मा ने भी शनिवार को दम तोड़ दिया।
आसफपुर। क्षेत्र के थाना फैजगंज बेहटा में गांव लहरावन के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार रात हुआ। थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवासी मिहीलाल शुक्रवार को अपनी बेटी कुमकुम और त्रिवेदी के साथ बाइक से संभल जिले के थाना बहजोई के गांव जेतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव लहरावन के पास इनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मिहीलाल की मौके पर मौत हो गई। उनकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। त्रिवेनी को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, बिल्सी में नरैनी मोड पर एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को यहां से आनन-फानन में अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से दो घायल
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा में ओरछी चौराहे के पास ट्रैक्टर ने नरेंद्र प़त्र बाबूराम और हरीओम पुत्र जुगल सिंह को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। इनको इलाज के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।