फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three brothers house burglars Spinning

चोरों ने तीन सगे भाइयों के घर खंगाले

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three brothers house burglars Spinning
चोरों ने तीन सगे भाइयों के घर खंगाले - फोटो : अमर उजाला
दुगरैया में नगदी और जेवर समेत हजारों रुपये का माल समेटा
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में चोरों ने रविवार रात तीन सगे भाइयों के घर खंगाल लिए। यहां से नगदी और जेवर समेत हजारों रुपये का सामान समेट लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
कुंवरगांव थाने के गांव दुगरैया निवासी नरेशपाल, ओमपाल ओर नेत्रपाल सगे भाई हैं। तीनों के घर पास-पास में ही हैं। रविवार रात तीनों भाई अपनी-अपनी पशुशालाओं में सो रहे थे। बच्चे घर में थे। रात में किसी वक्त चोरों ने एक-एक कर तीनों के घर खंगाल लिए। तीनों घरों से नगदी और जेवर समेत चोर करीब एक लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। सुबह होने पर चोरी के बारे में पता लगा। तीनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

चोरों ने ब्लॉक परिसर में सचिव का आवास खंगाला
अलापुर (ब्यूरो)। चोरों ने रविवार रात म्याऊं ब्लॉक परिसर में सचिव का आवास खंगाल लिया। कमरे के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने सरकारी कागजात समेत काफी सामान खुर्द-बुर्द कर दिया। शारदा यादव विकास विभाग में सचिव हैं। उनका सरकारी आवास म्याऊं ब्लाक परिसर में है। रविवार को अवकाश होने की वजह से शनिवार को वह आवास में ताले डालकर अपने घर चली गई थीं। सोमवार को जब ब्लॉक पहुंची तो उनके सरकारी आवास के ताले टूटे हुए थे। आवास के भीतर सामान और सरकारी कागजात बिखरे पड़े थे। शारदा यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। ब्लॉक परिसर में जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा रहता है। शारदा यादव का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने जुआरियों से ब्लॉक परिसर में न आने को कहा था। इस पर उनकी तकरार भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर एक लाख का माल साफ किया
सहसवान (ब्यूरो)। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर नगदी, जेवर और बर्तन आदि समेत करीब एक लाख रुपये का माल साफ कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है।

नगर के मोहल्ला अकबराबाद में नत्थू सिंह यादव का आवास है। रविवार रात घर के ताले तोड़कर चोर घुस गए। यहां से चोरों ने सोने-चांदी के जेबर और पीतल-तांबे के बर्तन चोरी कर लिए। नत्थू सिंह के मुताबिक करीब एक लाख रुपये का माल चोर समेट ले गए। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed