फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves stole goods worth 1.5 lakh including cash

चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख का माल चुराया

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
अमर उजाला ब्यूरो उसावां। Updated Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth 1.5 lakh including cash
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
उसावां थाने के गांव बौसारी में मंगलवार रात वारदात
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वन बौसारी में मंगलवार रात चोरों ने एक घर से नगदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर गृह स्वामी को चोरी के बारे में जानकारी हुई। खबर पुलिस को दी गई। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

थाना क्षेत्र के गांव वन बौसारी निवासी बृजपाल यादव का मकान गांव के पूर्व में है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद बृजपाल और उनके परिवार के लोग सो गए थे। रात में किसी वक्त मौका पाकर चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। यहां से चोरों ने 2700 रुपये नगदी, सोने की एक चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले, सोने का एक टीका, कुंडल और चार क्विंटल सरसों समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। बुधवार तड़के करीब चार बजे बृजपाल का बेटा अवनीश उठा तो उसने देखा कि घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। चोरी की जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed