फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves not found in the case of theft of millions

लाखों की चोरी के मामले में नहीं लगा चोरों का सुराग

Thu, 01 Jun 2017 11:22 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Thieves not found in the case of theft of millions
चोरी के बाद ब‌िखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पुलिस की संदिग्धों पर नजर      
विज्ञापन

हजरतगंज निवासी भाजपा नेता प्रदीप कुमार सिंह के घर में मंगलवार रात नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस की नजर इलाके के ही संदिग्धों पर टिकी हुई है लेकिन गुरुवार को भी वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। चोरी की इस बड़ी वारदात में पुलिस के हाथ खाली रहने से लोगों में दहशत है।       

चोरी का शिकार बने प्रदीप कुमार सिंह के घर पर बृहस्पतिवार को भी लोगों का आना-जाना लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में अमित प्रताप सिंह और जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह भी उनसे मिले। उन्होंने प्रदीप कुमार और उसके पिता सुरेंद्रपाल सिंह से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। प्रदीप ने बताया- वह जल्द ही घटना का वर्कआउट चाहते हैं। बता दें कि चोरों ने प्रदीप के घर में घुसकर नकदी और जेवरात समेत करीब 12 लाख रुपये की चोरी कर ली थी । इस बीच, पुलिस ने बुधवार रात आपराधिक प्रवृति के लोगों के कई ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को न तो संदिग्ध मिले ओर न ही ऐसा कोई क्लू हत्थे लगा जो उसे घटना में शामिल चोरों तक पहुंचा सकता। पुलिस की नजर ऐसे युवक पर भी है जो पारिवारिक आमदनी काफी कम होने के बाद भी रईसों जैसा रहन-सहन बनाए हुए है। हल्का इंचार्ज प्रयागराज सिंह ने बताया- घटना के खुलासे के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed