फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves carried goods from the houses of two millions

दो घरों से लाखों का सामान ले गए चोर

Mon, 06 Jun 2016 08:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद में रविवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना जरूर किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रविवार रात निजामाबाद गांव में चोर ताला तोड़कर दिलीप के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने दो किलो चांदी, 45 हजार रुपये, एक लैपटॉप और सोने के जेवर  समेत करीब दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने गांव के ही राम सनेही के घर को निशाना बनाया। यहां से चोरों ने 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। रामसनेही के घर में चोर दीवार फांदकर घुसे थे। सुबह होने पर दोनों परिवारों को चोरी की जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को दोनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

 स्कूल में चोरी की कोशिश
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर स्थित मोहन सिंह मेमोरियल स्कूल में चोरी की कोशिश की गई। जाग हो जाने पर चोर भाग गए। स्कूल के पास ही ग्रीश चंद्र यादव का आवास है। यहां भी चोरों ने चोरी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed