फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of millions from three stores

तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions from three stores
तीन दुकानों से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चोरों ने शुक्रवार रात दिया घटनाओं को अंजाम
तहरीर मिलने के बाद भी दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट

 शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के नेहरू चौक के पास तीन दुकानों से नगदी समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को दुकान स्वामियों ने तहरीर दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

कोतवाली क्षेत्र में नेहरू चौक के पास स्थित योगेश साहू की गुटखा, सिगरेट आदि की थोक की दुकान है। चोरों ने यहां पिछले सप्ताह भी हाथ साफ किया था। शुक्रवार रात भी चोरों ने यहां हाथ साफ कर दिया। करीब एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। इसके पास ही विश्वनाथ भारद्वाज की किराना की दुकान और बाबर की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से भी नगदी और सामान समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी के बारे में पता लगा। खबर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीनों व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed