{"_id":"59f4dec7eef6bf715d0c9f2457cf60b6","slug":"theft-in-house-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर दंपति के घर से लाखों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर दंपति के घर से लाखों का माल साफ
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां के वार्ड नंबर एक में रहने वाले डॉ. मुकेश तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. रेखा तिवारी के घर में ही होम्योपैथिक क्लीनिक है। शनिवार रात क्लीनिक बंद करने के बाद डॉक्टर दंपति घर में सो गए। रात में किसी वक्त चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए। डॉ. दंपति की मानें तो दो कमरों और दो सेफ का ताला तोड़ने के बाद चोर चार लाख रुपये नगद, जेवर आदि समेत करीब 22 लाख रुपये का माल ले गए। सुबह को जब वह लोग जागे तो चोरी के बारे में जानकारी हुई।
खबर पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर क्लू खंगाले। मकान की दीवारें करीब 15 फीट ऊंची हैं। पुलिस ने आस-पास तलाश किया तो कुछ दूरी पर खेतों में जेवरों के खाली डिब्बों समेत कुछ सामान पड़ा था। इसे सील किया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी नमूने लिए हैं। चोरी की खबर लगते क्षेत्र के लोग खैर खबर लेने उनके घर पहुंचे।
घटना को पुलिस मान रही संदिग्ध
उसावां। डॉक्टर दंपति के घर दीवारें करीब 15 फीट ऊंची हैं। कहीं से घर में घुसने की जगह भी नहीं है। ऐसे में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। खेत में जो सामान मिला है उसमें आर्टिफिशयल ज्वैलरी है। हालांकि घर के सहारे एक विद्युत पोल लगा हुआ है। इस पोल के सहारे भी चोरों का घर में घुसना संभव नहीं है। एसओ जमीरुल हसन ने बताया कि फिलहाल पड़ताल की जा रही है।