{"_id":"3c32dfcc780e96b3e6fd56638c564326","slug":"theef-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनरेटर की दुकान और व्यापारी का घर खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेनरेटर की दुकान और व्यापारी का घर खंगाला
बदायूं।
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने रविवार रात शहर में दो जगह से नगदी समेत करीब पौने चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी की दोनों घटनाएं कोतवाली क्षेत्र में हुईं। मीराजी चौकी इलाके में मुंडी मस्जिद के पास चोरों ने एक घर से करीब 1.50 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। इधर छह सड़का चौकी इलाके में गांधी ग्राउंड के पास एक जनरेटर की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने नगदी और स्पेयर पार्ट समेत करीब 2.25 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसी दुकान के पास एक दूसरी दुकान में भी छत काट कर नकब लगाने की कोशिश की लेकिन चोर इसमें कामयाब नहीं हो सके।
शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राधेश्याम गुप्ता की गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के पास जनरेटर की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने इनकी दुकान में पश्चिम की ओर दीवार काट कर नकब लगा लिया। इसके बाद चोरों ने यहां से नकदी समेत करीब 2.25 लाख रुपये के स्पेयर पार्ट चोरी कर लिए। इसके पास ही स्थित लकी जटवानी की दुकान में छत से नकब लगाने की कोशिश की लेकिन चोर यहां कामयाब नहीं हुए। सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा और कोतवाली एसएस बराच ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
इधर कोतवाली क्षेत्र के मीराजी चौकी इलाके में मुंडी मस्जिद के पास रहने वाले राज कुमार गांधी रविवार को परिवार के साथ वृंदावन गए थे। यह लोग रात में करीब एक बजे लौटे तो घर के दोनों दरवाजों खुले हुए थे। चोरों ने दरवाजों के ताले तोड़ने के बाद घर खंगाल लिया था। राजकुमार के घर से चोर 53 हजार की नकदी, ढाई तोला सोने की चेन समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सर्दियों के सीजन में बढ़ गईं चोरी की घटनाएं
बदायूं। सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही शहर में चोरी की घटनाओं में एकाएक इजाफा हो गया है। एक रात में शहर में दो जगह पर लाखों की चोरी से पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान लग गया है। गौर करने वाली बात यह है कि गांधी ग्राउंड के पास पुलिस पिकेट की व्यवस्था है। इसके बावजूद गांधी ग्राउंड के शिव मंदिर से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने दुकान में नकब लगाकर करीब 2.25 लाख रुपये का सामान गायब कर दिया।