फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man 's body was found hanging from a tree in Sekupur

शेखूपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो बदायूं।
ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanging from a tree in Sekupur
शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
-दिल्ली में चलाता था ऑटो, आया हुआ था घर 
- माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में की खुदकुशी 

 सिविल लाइंस थाने के गांव शेखूपुर में शकील अहमद नाम के युवक का शव एक मकबरे के पास पेड़ पर लटका मिला। वह दिल्ली में ऑटो चलाता था। 10 दिन पहले ही घर आया था। बताया जा रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। हालांकि, अभी परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। परिवार के लोग मौत की वजह पर चुप्पी साधे हैं। 

शेखूपुर निवासी शकील अहमद (18) पुत्र रहीश अहमद दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता था। 10 दिन पहले ही वह अपने घर आया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे शकील खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर करीब दो बजे परिवारवालों को पता लगा कि शेखूपुर के पश्चिमी ओर स्थित एक मकबरे के पास पेड़ पर शकील का शव लटका हुआ है। गांव के तमाम लोगों के साथ शकील के परिवारवाले मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई। शव को पेड़ से उतारा गया। शकील के भाई अकील का कहना है कि दिल्ली से लौटने के बाद कई दिन से शकील तनाव में चल रहा ा। आसपास के कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर खुदकुशी मान रहे हैं, लेकिन खुलकर कोई बताने को तैयार नहीं। परिवारवाले भी डिप्रेशन की वजह नहीं बता रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवारवालों की ओर से जो भी तहरीर आती है। उस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-एके सिंह, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed