फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man committed suicide by jumping into the pool in Dbtori

दबतोरी में युवक ने तालाब में कूद कर जान दी

Tue, 12 Jul 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कई दिन से खुदकुशी की कोशिश कर रहा था
  कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव दबतोरी में पप्पू नाम के युवक ने तालाब  में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कई दिन से आत्महत्या की कोशिश कर रहा था।  परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम के शव का अंतिम  संस्कार कर दिया। खबर मिलने पर दबतोरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने गांव  पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव  लक्ष्मीपुर निवासी पप्पू (20) के पिता कुल्ला की कई साल पहले मौत हो चुकी  है। पप्पू और उसके तीन भाइयों को चाचा खमानी ने पाला था। पप्पू काफी समय से  दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। हाल में ही वह घर आया था। इसके बाद उसने  कई बार खुदकुशी की कोशिश की। रविवार रात परिवार वालों ने उसे घर में बंद कर रखा था। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौका मिलने पर वह घर से निकल गया। पहले तो उसने  दबतोरी में ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की। इसे लोगों ने रोक लिया। इसके बाद पप्पू तालाब में कूद गया। करीब दो घंटे के बाद उसका शव निकाला जा सका। बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम के परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed