फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The woman's sari Gotkr throat killing

महिला की साड़ी से  गला घोटकर हत्या

Mon, 26 Dec 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत में चारा लेने गई थी, दूसरे दिन सरसों के खेत में पड़ा मिला शव
मृतका के पति ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया, रिपोर्ट दर्ज

 खेत पर चारा लेने गई महिला की साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव दूसरे दिन सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका का पति किसी रंजिश से इंकार कर रहा है। 

कादरचौक थाने के गांव निधानपुरा के नत्थू सिंह कह पत्नी रामदेई (55) रविवार को दोपहर खेत पर चारा लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन रामदेई का कुछ पता नहीं लगा। सोमवार दोपहर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सरसों के एक खेत में महिला का शव पड़ा देखा। साड़ी से ही उसका गला घोटा गया था। शव की शिनाख्त रामदेई के रूप में हुई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पति नत्थू सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। उसका पति किसी प्रकार की रंजिश से इंकार कर रहा है। एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed