{"_id":"acb7505ea7713bb320d6ee7f6c84d017","slug":"the-woman-reported-the-rape-to-law-is-done-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज
कादरचौक।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेला पाकर रिश्ते के जेठ ने चचेरे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात हुई।
कादरचौक के एक गांव की 26 वर्षीय महिला का पति देहरादून में नौकरी करता है। मंगलवार की रात महिला घर में अकेली सो रही थी। उसका ससुर घर के बाहर सो रहा था। पड़ोस में ही महिला के चचिया ससुर का घर है। आरोप है कि रात में एक बजे उन लड़का धर्मेंद्र उसके घर में घुस गया। उसने महिला को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शोर मचाया, तो ससुर जाग गया। आरोपी धमकी दे कर भाग गया।
बुधवार को विवाहिता ने थाने पहुंच कर धर्मेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
----
महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडि कल रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार शर्मा, सीओ उझानी