{"_id":"58ee49974f1c1b874acf7a5b","slug":"the-victim-has-been-hanged-by-the-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव (बदायूं)।
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर जान दी
-आरोपी युवक के दो भाइयों पर केस, समझौते का दबाव बनाने का आरोप
-नौ अप्रैल को घर में घुसकर किया गया था दुराचार, जेल में हैं आरोपी
दुष्कर्म पीड़ित एक युवती ने बुधवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे जा चुके युवक के दो भाई मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे, जिससे आहत होकर बेटी ने जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के दोनों भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
19 वर्षीय युवती शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ गांव के ही 26 वर्षीय उत्तम शर्मा उर्फ पुरुषोत्तम ने घर में घुसकर 9 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। युवती के पिता ने उसे घर में पकड़ लिया लेकिन किसी तरह वह भाग निकला। युवती के पिता ने उत्तम के खिलाफ थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस आधार पर पुलिस ने उसी दिन उत्तम को पकड़कर जेल भेज दिया था। वह जेल में बंद है।
युवती के पिता के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी युवक के भाई आमेंद्र उर्फ अतर और गुरुदत्त उर्फ विष्णु दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे और धमकी भी दे रहे थे। इससे उनकी बेटी तनाव में थी। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे जब वह घर से बाहर चले गए तो बेटी ने घर में कपड़े से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक कमरे में उसका शरीर लटका देख घर वालों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरीराम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कोट...
युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद सभी पहलुओं पर पड़ताल करते हुए इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-हरीराम सिंह, थाना प्रभारी, कुंवरगांव